अंतर-विद्यालय भजन प्रतियोगिता
स्थान: नगर सांस्कृतिक भवन, मुख्य मंच
राष्ट्रीय बजरंग सेना के तत्वावधान में आयोजित अंतर-विद्यालय भजन प्रतियोगिता का आयोजन १२ मार्च २०२५ को नगर स्तर पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में १५ से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया और मंच को भारतीय भक्ति परंपरा से सराबोर कर दिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य था कि नई पीढ़ी को भक्ति संगीत, भारतीय संस्कृति और धर्म से जोड़ना। छात्र-छात्राओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से श्रीराम, श्रीकृष्ण, माँ दुर्गा, और भगवान हनुमान की स्तुति प्रस्तुत की, जिनमें संगीत, स्वर और श्रद्धा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद समूह और एकल भजन प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल में स्थानीय संगीतज्ञों, धर्माचार्यों और वरिष्ठ शिक्षकों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय बजरंग सेना का यह प्रयास रहा कि छात्रों को धर्म, संगीत और सांस्कृतिक मूल्यों की गहराई से पहचान कराई जाए। आयोजन में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे भविष्य में और व्यापक रूप से आयोजित करने का आग्रह किया।

Hii
Yuva morcha adhyaksh Kannauj uttar pradesh
Ji siri ram
Rk553952039@gmail .com
पीयूषसिंह 202599701230